भीषण गर्मी में गहराया पानी संकट, टैंकरों से सप्लाई; एसईसीएल से सहयोग की मांग

---Advertisement---

 

राजनगर

नगर परिषद बनगवां राजनगर में गर्मी बढ़ते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। नगर के कई वार्डों में पानी की कमी की समस्या सामने आ रही है, जिसके समाधान के लिए नगर परिषद द्वारा प्रभावित वार्डों में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है। इसके बावजूद कुछ क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी हुई है, जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) द्वारा नगर परिषद को प्रतिदिन चार से पांच टैंकर पानी उपलब्ध कराया जाए तो इस भीषण गर्मी में पेयजल संकट से काफी हद तक राहत मिल सकती है। इससे नगर के कई वार्डों में पानी की समस्या का समाधान संभव हो सकेगा।

 

इधर नगर परिषद बनगवां द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए नगर के प्रमुख स्थानों पर राहगीरों और नगरवासियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है। नगर परिषद ने विभिन्न स्थानों पर प्याऊ लगाकर लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने की पहल की है, ताकि गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। नगरवासियों ने प्रशासन और एसईसीएल से मिलकर पानी की समस्या के स्थायी समाधान की अपेक्षा जताई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment