काँग्रेस द्वारा मनाई भारत रत्न राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि
राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा और साकार किया- सुभाष
शहडोल
जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व मे जिला काँग्रेस द्वारा जिला काँग्रेस भवन शहडोल मे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई
सर्वप्रथम स्व• राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर धूप दीप प्रज्वलित किया गया, तत्पश्चात स्व• राजीव गांधी के द्वारा किए गए जन हितार्थ कार्यों से अवगत कराया गया
जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि,कुछ लोग ज़मीन पर राज करते हैं और कु्छ लोग दिलों पर, स्वर्गीय राजीव गांधी एक ऐसी शख़्सियत थे, जिन्होंने ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी ज़िंदा हैं। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मक़सद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की,जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार,18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं
प्रदेश सचिव अजय अवस्थी ने कहा कि,राजीव जी देश की कम्प्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाने जाते हैं। वे युवाओं के लोकप्रिय नेता थे। उनका भाषण सुनने के लिए लोग घंटों इंतज़ार किया करते थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में कई ऐसे महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए जिसका असर देश के विकास में देखने को मिल रहा है। आज हर हाथ में दिखने वाला मोबाइल स्व• राजीव जी की ही देन है देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपनी दूरदर्शी नीतियों से दूरसंचार क्रांति की शुरुआत कर भारत को कंप्यूटर युग से परिचित कराया. राजीव गांधी के आधुनिक विचारों की छाप उनके सुधारवादी कार्यों में देखी जा सकती है. आधुनिक सोच और अद्भुत निर्णय क्षमता वाले भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के विचार आज भी हम सभी का मार्गदर्शन करते हैं
नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल ने कहा कि, राजीव गांधी भारत के एक महान सपूत थे जिन्होंने लाखों भारतीयों में आशा जगाई। उनके दूरदर्शी और साहसी हस्तक्षेप भारत को 21वीं सदी की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करने में सहायक थे। इनमें मताधिकार की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति का नेतृत्व करना, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम लागू करना, निरंतर शांति समझौते करना, एक सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करना और समावेशी शिक्षा पर केंद्रित एक नई शिक्षा नीति लाना शामिल हैं
पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी महमूद अहमद, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम नरेश तिवारी, सिंहपुर ब्लाक अध्यक्ष अनूप सिंह ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए
इस अवसर पर “मृत्योंपरांत अपनी देह दान के लिए संकल्पित ब्रम्हदेव सिंह बघेल” पूर्व सहायक संचालक उद्योग विभाग ने कांग्रेस की रीति और नीति से प्रभावित होकर काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण की,जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने माल्यार्पण कर कांग्रेस परिवार मे उनका स्वागत किया
कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला एवं आभार प्रदर्शन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने किया
उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, प्रदेश सचिव अजय अवस्थी, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी रविंद्र तिवारी,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आशीष तिवारी, सिंहपुर ब्लाक अध्यक्ष अनूप सिंह, बुढ़ार ब्लाक अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह,पार्षद हीरालाल प्रजापती, वरिष्ठ कांग्रेसी हरिमोहन तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी महमूद अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक बजाज, नीरज सराफ, रवि शेखर राव, प्रीतम दास सोनी, वरुण पाल, लवकेश रेड्डी,कुंज बिहारी, जयकरण सिंह, अशोक तिवारी, सोनेलाल पाटकर, मुन्ना दुबे, अकरम, शोभराज, नागपाल,प्रकाश भारती, सिद्धू कोल, अमन तिवारी, महेंद्र यादव, ओम सोनी, शिवांशु साहू, कृष्णा सिंह, ओम साहू, अजय सनपाल, स्वामीदीन सिंह, भैय्यालाल गुप्ता, सोने लाल आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे