भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भगवा पार्टी ने किया माल्यार्पण, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
अनूपपुर भगवा पार्टी के जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र कांत तिवारी ने बताया कि भोपाल में आज संविधान निर्माता, समाज सुधारक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर भोपाल के एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे पर भगवा पार्टी द्वारा भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया
इस कार्यक्रम की अगुवाई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला जी ने की। उनके साथ मंच पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला जी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सरदार आर.एस. सिंह खालसा जी, प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव जी, भोपाल जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सिंह उर्फ बंटी भैया, जिला उपाध्यक्ष वीनस गुलबगे जी, जिला संगठन मंत्री धर्मेंद्र श्रीवास्तव जी, सांची विधानसभा से प्रत्याशी उदयभान सिंह जी एवं गोविंदपुरा विधानसभा मंडल अध्यक्ष जीतू कुशवाहा के साथ सैकड़ों की संख्या में भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं भगवा सैनिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया
सभी ने एकजुट होकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए सामाजिक समरसता एवं संविधानिक मूल्यों के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला ने बाबा साहेब के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारत के लोकतांत्रिक ढांचे का महान स्तंभ बताया कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत रहा