भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले के विरुद्ध की गई कार्यवाही
भालूमाड़ा
पुलिस अधीक्षक मोती-उर-रहमान के निर्देशन मे इसरार मन्सूरी श्रीमती आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में थाना भालूमाड़ा की पुलिस टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करो एवं बिक्रेताओं के विरूद्ध छापामार कार्यवाही के दौरान 8 अगस्त 2025 को भालूमाडा क्षेत्र में जो लम्बे समय से चोरी छिपे अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी कर बिक्री कर रहे आरोपी को थाना प्रभारी भालूमाडा के नेतृत्व में भालूमाडा पुलिस टीम के द्वारा वार्ड क्रमांक 18 सुन्दर नगरी भालूमाडा में आरोपी अजय कुमार शुक्ला उम्र 50 वर्ष निवासी सुन्दर नगर वार्ड क्रमांक 18 भालूमाडा थाना भालूमाडा के कब्जे से 1.328 कि.ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती जप्ती माल 13000/- रुपये को जप्त कर अपराध क्रमांक 348/2025 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है
जप्त शुदा मशरूका – 1.328 कि. ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती जप्ती माल 13000/- रुपये
नाम आरोपीगण- 1. अजय कुमार शुक्ला पिता स्व. अमरनाथ शुक्ला उम्र 50 वर्ष निवासी सुन्दर नगर वार्ड क्रमांक 18 भालूमाडा थाना भालूमाडा
अहम भूमिका – थाना प्रभारी भालूमाडा संजय खलको डी.एस. बागरी जे.पी. लकडा मणिराज सिंह रविशंकर गुप्ता किरण मिश्रा धीरेन्द्र कोल कृपाल सिंह प्रवीण भगत देवेन्द्र तिवारी ज्योति मालवीय की रही


















