भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले के विरुद्ध की गई कार्यवाही
भालूमाड़ा
पुलिस अधीक्षक मोती-उर-रहमान के निर्देशन मे इसरार मन्सूरी श्रीमती आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में थाना भालूमाड़ा की पुलिस टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करो एवं बिक्रेताओं के विरूद्ध छापामार कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 8 अगस्त2025 को भालूमाडा क्षेत्र में जो लम्बे समय से चोरी छिपे अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी कर बिक्री कर रहे आरोपी को थाना प्रभारी भालूमाडा के नेतृत्व में भालूमाडा पुलिस टीम के द्वारा वार्ड 9 पीली दफाई भालूमाडा में आरोपी दिनेश मिश्रा उम्र 52 साल निवासी पीली दफाई वार्ड न 9 भालूमाडा थाना भालूमाडा के कब्जे से 0.838 कि.ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती जप्ती माल 8000/- रुपये को जप्त कर अपराध क्रमांक 349/2025 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है
जप्त शुदा मशरूका – 0.838 कि. ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती जप्ती माल 8000/- रुपये
नाम आरोपीगण- 1. दिनेश मिश्रा उम्र 52 साल निवासी वार्ड न 9 पीली दफाई भालूमाडा थाना भालूमाडा
अहम भूमिका – थाना प्रभारी भालूमाडा संजय खलको डी.एस. बागरी जे.पी. लकडा मणिराज सिंह, रविशंकर गुप्ता किरण मिश्रा धीरेन्द्र कोल कृपाल सिंह प्रवीण भगत देवेन्द्र तिवारी ज्योति मालवीय की रही


















