अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

भालूमाड़ा पुलिस ने वर्षों से फरार 5 स्थायी वारंटियों को धरदबोचा

WhatsApp Group Join Now

भालूमाड़ा पुलिस ने वर्षों से फरार 5 स्थायी वारंटियों को धरदबोचा

काम्बिंग गश्त के दौरान सभी आरोपी न्यायालय में पेश

भालूमाड़ा, अनूपपुर। भालूमाड़ा पुलिस ने 26–27 नवंबर की दरम्यानी रात काम्बिंग गश्त के दौरान वर्षों से फरार चल रहे 5 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
गिरफ्तार आरोपियों में रिंकू कुरैशी निवासी पीली दफाई, धर्मेंद्र मिश्रा निवासी पसान, राजकुमार उर्फ राजू निवासी पडौर, मोहन सिंह निवासी पडौर तथा बसंत कुमार सिंह निवासी पडौर शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी थे
गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम तथा एसडीओपी आरती शाक्य के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई थाना प्रभारी विपुल शुक्ला के नेतृत्व में संपन्न हुई

अहम भूमिका में — चंद्रहाश बांधेकर, कमल किशोर चंद्रौल, कृपाल सिंह, रविंद्र मौर्य, मनोज नामदेव और देवेंद्र सिंह रहे

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment