अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

नववर्ष पर भालूमाड़ा पुलिस अलर्ट, सघन वाहन चेकिंग अभियान शुर शराब पीकर वाहन चलाने व हुड़दंग पर सख़्त कार्रवाई, चौराहों पर कड़ी निगरानी

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

भालूमाड़ा (अनूपपुर)। नववर्ष के अवसर पर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भालूमाड़ा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। थाना प्रभारी विपुल शुक्ला के नेतृत्व में, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान (IPS) के निर्देशानुसार शहर के प्रमुख चौराहों पर विशेष निगरानी रखते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों, यातायात नियमों के उल्लंघन, तेज रफ्तार और हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख़्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नववर्ष को ध्यान में रखते हुए विशेष चेकिंग प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहां आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन चालक पर पैनी नज़र रखी जा रही है।

 

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या हुड़दंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भालूमाड़ा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि स्वयं सुरक्षित रहें, दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें, शराब पीकर वाहन न चलाएँ और यातायात नियमों का पालन कर नववर्ष को सुरक्षित, अनुशासित और खुशहाल बनाएँ।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment