अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत बदरा क्षेत्र में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) भालूमाड़ा हॉस्पिटल द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों ने भी पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।
शिविर के दौरान पत्रकार मोइन खान ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी ली। उन्होंने आमजन से अपील की कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए, जिससे बीमारियों से बचाव संभव हो सके।
इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन अधिकारी अंकु सिंह, आकाश निगम (बाबू), अरुण कुमार साहू, मनरेगा अधिकारी अरविंद सिंह एवं ग्राम पंचायत बदरा के सरपंच शिवभान सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की और ग्रामीणों को जागरूक करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद जरूरी हैं, जिससे लोगों को समय पर इलाज और सही मार्गदर्शन मिल सके। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लाभ उठाया।
पत्रकारों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी सार्थक बनाया।













