भाजपा मंडल पसान की कार्यसमिति बैठक संपन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत-अभिनंदन
पसान। भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान की मंडल कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया।
बैठक मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह उर्फ मिंटू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
बैठक में पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें राम अवध सिंह, लाल बहादुर जायसवाल, सुखविंदर सिंह, राजू गुप्ता, संजय सिंह, अशोक लाल, राजेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, उदयराज सिंह, अब्दुल कलाम, जन्मानजय दुबे, फैज मोहम्मद, चाचा अजय द्विवेदी सहित पार्टी के अन्य नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।






