अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में बेलबहरा के छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

WhatsApp Group Join Now

राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में बेलबहरा के छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

सरगुजा संभाग में जिले का नाम किया रोशन

एमसीबी। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा के छात्र-छात्राओं ने योग प्रतियोगिता में संभाग में जिले का परचम लहराया है और उत्कृष्ट योगाभ्यास का प्रदर्शन कर राज्य के लिए चयनित हुए है।
संभाग स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिले कोरिया, एमसीबी, सूरजपुर, बलरामपुर एवं विश्रामपुर के प्रतिभागियों ने अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कोच सुनीता मिश्रा मैनेजर रणधीर ठाकुर एवं सुनीता यादव तथा प्रशिक्षक विवेक तिवारी की देखरेख में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं में अंडर 14 बालिका प्रियांशी नवमी, अंडर 17 बालक में कमलेश, तनुज दशमी, रियांश नवमी का चयन हुआ एवं अंडर-19 बालक भरत, रोहित, प्रीतम 12वीं का चयन अंडर-19 बालिका में एलिमा तिर्की दसवीं, धानी नवमी तथा तनु 12वीं इसी प्रकार रिदमिक अंडर 17 में नंदिनी दशमी तथा रिदमिक अंडर-19 में पूर्णिमा 12वीं का चयन राज स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ।
प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में सफल हुए सभी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी आर. पी. मिरे एवं संस्था के प्राचार्य बलराज पाल द्वारा शुभकामनाएं दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। प्राचार्य श्री पाल के द्वारा बताया गया कि पूर्व वर्ष 2024 में भी विद्यालय का छात्र कमलेश नवमी का चयन राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर हुआ था। एमसीबी जिले से मात्र बेलबहरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से ही योग प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 एवं 19 में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
कोच श्रीमती सुनीता मिश्रा ने बताया की प्राचार्य बलराज पाल द्वारा पूर्व से ही सुयोग्य प्रशिक्षक बुलाकर छात्र-छात्राओं को योग की सभी विधाओं को सिखलाने का भरपूर प्रयास किया गया हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। विजेताओं ने अपनी सफलता का श्रेय कोच, प्रशिक्षक एवं प्राचार्य बलराज पाल को दिया है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment