अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

राजगढ़ में हाईवे किनारे होटल पर परोसा जा रहा गोमांस! करणी सेना ने किया हंगामा, जांच के लिए भेजा गया फाइनल

WhatsApp Group Join Now

राजगढ़ में हाईवे किनारे होटल पर परोसा जा रहा गोमांस! करणी सेना ने किया हंगामा, जांच के लिए भेजा गया फाइनल

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हाईवे किनारे एक होटल में गोमांस परोसने का मामला सामने आया हैं। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने होटल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मांस को जब्त कर सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

 

यह पूरा मामला पचोर थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार को करणी सेना के कार्यकर्ता हाईवे पर स्थित एक होटल पर पहुंचे। उनका आरोप है कि एक साल से होटल में गोमांस बेचा जा रहा है। लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। जैसे ही करणी सेना को पता चला तो कार्यकर्ता इसके खिलाफ खड़े हुए। करणी सेना के कार्यकर्ताओं के मुताबिक, होटल के कर्मचारी ने गोमांस बेचने की बात को कबूल किया है।

वहीं होटल में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पचोर थाना पुलिस ने मांस को जब्त कर सैंपल जांच के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। होटल कर्मचारी और होटल संचालक से पूछताछ की जा रही है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment