अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

रसमोहिनी बाजार में रात को भालू की दस्तक, वन विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा

WhatsApp Group Join Now

रसमोहिनी बाजार में रात को भालू की दस्तक,
वन विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा

रिपोर्टर — रोहित शर्मा, रसमोहिनी

रसमोहिनी
रसमोहिनी बाजार क्षेत्र में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली भालू अंधेरा होते ही बाजार की ओर आ पहुंचा। रात में दुकानों के बंद होने के बाद भी कुछ स्थानीय लोग और कर्मचारी आसपास मौजूद थे। भालू की मौजूदगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया। वन मंडल अधिकारी श्रद्धा पन्द्रे एवं रेंजर के निर्देश पर जैतपुर वन परिक्षेत्र की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वन अमले ने सायरन, टॉर्च और सुरक्षित उपायों की मदद से भालू को आबादी क्षेत्र से बाहर जंगल की ओर खदेड़ दिया। वन विभाग की सतर्कता से किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति नुकसान नहीं हुआ।

एहतियातन वन विभाग ने पूरी रात बाजार और गांव की सीमाओं पर मुस्तैद ड्यूटी लगाई। विभिन्न प्वाइंट्स पर वन कर्मियों की तैनाती की गई ताकि भालू दोबारा रिहायशी इलाके में प्रवेश न कर सके। रातभर गश्त जारी रही और सुबह तक स्थिति सामान्य बनी रही

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय अनावश्यक बाहर न निकलें और किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना दें। ग्रामीणों ने समय पर कार्रवाई के लिए वन विभाग की सराहना करते हुए कहा कि तत्परता के कारण बड़ा हादसा टल गया

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment