अनूपपुर। नववर्ष के अवसर पर Cyber Police Anuppur ने आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन में साइबर पुलिस ने बताया कि वर्तमान में WhatsApp, Telegram, Facebook, Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “Happy New Year”, “New Year Gift”, “New Year Greeting Card” जैसे नामों से APK फाइलें तेजी से भेजी जा रही हैं
साइबर पुलिस के अनुसार ये APK फाइलें मैलवेयर या स्पाइवेयर हो सकती हैं। इन्हें मोबाइल में इंस्टॉल करने पर साइबर अपराधी मोबाइल की व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण, OTP, पासवर्ड, फोटो और कॉन्टैक्ट लिस्ट तक अवैध रूप से पहुंच बना सकते हैं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान की आशंका रहती है
Cyber Police Anuppur ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति या ग्रुप से प्राप्त APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। मोबाइल में केवल Google Play Store या अधिकृत ऐप स्टोर से ही एप डाउनलोड करें। किसी भी लिंक या फाइल पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें तथा मोबाइल में “Unknown Sources” से ऐप इंस्टॉल करने का विकल्प बंद रखें
यदि भूलवश ऐसी कोई फाइल इंस्टॉल हो जाए, तो तुरंत मोबाइल को Airplane Mode पर रखें और नजदीकी साइबर पुलिस थाने से संपर्क करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि होने पर नागरिक Cyber Crime Helpline Number 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं
साइबर पुलिस ने नागरिकों से स्वयं सतर्क रहने और इस चेतावनी संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक साझा कर साइबर अपराध से बचाव में सहयोग करने की अपील की है


















