[post-views]

सरकारी योजना के नाम पर बैंक खातों से धोखाधड़ी: कोतमा पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

---Advertisement---

सरकारी योजना के नाम पर बैंक खातों से धोखाधड़ी: कोतमा पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

कोतमा। बैंक खातों का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित गिरोह का कोतमा थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब 27 फरवरी 2026 को ग्राम पडोर लतार निवासी दीपक केवट ने थाना कोतमा में आवेदन देकर बताया कि सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पासबुक व एटीएम लेकर कमीशन मांगा गया तथा खाते का गलत इस्तेमाल किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल ने तत्परता दिखाते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान बादल सोनी, टिंकल जिवनानी और आशीष सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों से 19 एटीएम कार्ड (बैंक ऑफ महाराष्ट्र), तीन मोबाइल और सिम कार्ड जब्त किए गए। पूछताछ में सामने आया कि ग्राम बिजौड़ी के एक कियोस्क सेंटर के माध्यम से खाते खुलवाकर एटीएम, पासबुक और सिम एकत्र कर अवैध लेन-देन में उपयोग किए जाते थे। बैंक कर्मचारियों सहित अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच जारी है।

कार्रवाई में सुखीनंद यादव, संजीव त्रिपाठी, रामखेलावन यादव, अभय त्रिपाठी, महेश साहू, राजेन्द्र अहिरवार और पंकज मिश्रा की भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment