निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक
अनूपपुर 7 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्य जारी है। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को समय पर और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्षल पंचोली ने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पुनरीक्षण कार्य में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।
जारी आदेश के अनुसार ईआरओ, एईआरओ, नियुक्त नोडल अधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे।
कलेक्टर ने आदेश में कहा है कि संबंधित अधिकारी बगैर अनुमति प्राप्त किए बिना अवकाश के दिनों सहित ना अवकाश पर प्रस्थान करेंगे और ना ही मुख्यालय छोड़ेंगे। उन्होंने निर्देश दिए है कि अधिकारी विशेष परिस्थिति में अवकाश स्वीकृति का आवेदन कार्यालय प्रमुख के माध्यम से प्रस्तुत करें। अवकाश स्वीकृति के पश्चात् ही मुख्यालय से बाहर प्रस्थान करें।


















