नई दिल्ली
भारत सरकार के कोयला मंत्रालय ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए श्री बी. सैराम को कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) का नया चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त किया है। इस संबंध में कोयला मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 15 दिसंबर 2025 को औपचारिक आदेश जारी किया गया
जारी पत्र के अनुसार श्री बी. सैराम वर्तमान में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अब कोल इंडिया लिमिटेड, जो कि शेड्यूल ‘ए’ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (CPSE) है, का CMD नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 2,00,000 से 3,70,000 रुपये (IDA वेतनमान) में की गई है
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि श्री सैराम की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी और यह कार्यकाल उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि 31 मार्च 2028 तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, लागू रहेगा। साथ ही यह नियुक्ति अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर होगी, जिसमें सरकार को सेवा समाप्ति का अधिकार भी सुरक्षित रहेगा
कोयला मंत्रालय के इस निर्णय को कोल सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि श्री बी. सैराम के नेतृत्व में कोल इंडिया लिमिटेड को नई दिशा और मजबूती मिलेगी


















