लोकेशन कसरावद,,,
जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,
रिपोर्टर अबरार पठान,,,
मोबाइल 9893586792,,,
कसरावद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय मंडलेश्वर के निर्देश एवं तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष मीता पवार जन्देल के मार्गदर्शन में यूनिवर्सल हेल्थ डे के उपलक्ष में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसरावद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैरालीगल वॉलिंटियर आकिल खान ने उपस्थित नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों, रोगों की रोकथाम, तथा विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज हम सभी विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के लिए यहाँ एकत्रित हुए हैं।हम जानते हैं कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूँजी है। अगर हमारा स्वास्थ्य अच्छा है, तो हम जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन यदि हमारा स्वास्थ्य बिगड़ जाए, तो कोई भी उपलब्धि हमें खुशी नहीं दे सकती।स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ बीमारी न होना नहीं है, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से संतुलित होना है।इसके लिए हमें कुछ छोटे-छोटे कदम रोज़ उठाने चाहिए
पौष्टिक भोजन करना
रोज़ कम से कम 30 मिनट व्यायाम या योग
पर्याप्त नींद लेना
मोबाइल और टीवी का समय सीमित करना
मन को शांत रखने के लिए ध्यान (Meditation)
और सबसे ज़रूरी – सकारात्मक
सोच इस अवसर पर पैरा लीगल वॉलिंटियर देवदत्त एक्कल, डॉक्टर सुदर्शन गोखले, तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से डॉ. संतोष बडोले (बीएमओ), डॉ. करिश्मा पाटीदार, स्त्री रोगज्ञ रेणुका चौहान, उमा यादव,
सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य सुरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।


















