रामगढ़ में BSNL-4G उपकरण की मांग अविनाश पाठक ने सौंपा ज्ञापन
कोरिया। युवा नेता सांसद प्रतिनिधि अविनाश पाठक ने कलेक्टर कोरिया को सौंपा ज्ञापन कहा वनांचल क्षेत्र रामगढ़ में वर्ष 2015-16 से BSNL-2G का सिस्टम लगा हुआ है जो लंबे समय से खराब है जिससे क्षेत्रवासियों को संचार सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।आजकल ज्यादातर काम ऑनलाइन के माध्यम से हो रहा है परंतु क्षेत्र में संचार सुविधा ठप है,जिससे क्षेत्रवासियों को सोनहत या बैकुंठपुर जाना पड़ता है जिससे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कांग्रेस नेता अविनाश पाठक ने कहा कि जल्द रामगढ़ में BSNL-4G सिस्टम लगाने की कृपा करे ताकि क्षेत्र में संचार सुविधा सुचारू रूप से चल सके एवं लोगों बेहतर संचार सुविधा से जुड़ सके।
अविनाश पाठक के साथ अन्य ग्रामवासी रमेश,मुकेश गुप्ता, हरि प्रसाद,गोविंद और राजकिशोर भी मौजूद रहे।


















