अवैध रेत खनन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित ₹7.03 लाख का मशरूका जब्त

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी फुनगा थाना भालूमाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीले रंग का पावरट्रैक ट्रैक्टर ट्रॉली कठना नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर ग्राम बम्हनी की ओर परिवहन कर रहा है। सूचना मिलते ही फुनगा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर ट्रैक्टर को रोककर जांच की।

 

जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर MP 18 ZG 0780 पाया गया। चालक ने अपना नाम तेजभान बैगा (26 वर्ष) निवासी झिरिया, थाना बुढ़ार बताया। पूछताछ में चालक ने ट्रैक्टर मालिक का नाम पुष्पेंद्र साहू निवासी झिरिया, थाना बुढ़ार बताया। ट्रॉली में भरी रेत के संबंध में जब वैध दस्तावेज मांगे गए तो चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि कठना नदी से रेत निकालकर बम्हनी में बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी।

 

पुलिस ने ट्रॉली में भरी लगभग 3 घन मीटर रेत, जिसकी कीमत लगभग 3 हजार रुपये आंकी गई है, तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये है, को गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर लिया। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 7 लाख 3 हजार रुपये बताई गई है।

 

मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस, 3/181, 5/180 मोटर व्हीकल एक्ट तथा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।

 

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते, सूर्यभान सिंह और वीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 22, 2026

March 22, 2026

March 22, 2026

March 22, 2026

March 22, 2026

March 22, 2026

Leave a Comment