अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

7/8 खदान परिसर में चोरी का प्रयास नाकाम, सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार सुरक्षा कर्मियों ने किया दो राउंड हवाई फायरिंग

WhatsApp Group Join Now

भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध कबाड़ चोरी करने के प्रयास पर चोरो के विरूद्ध की कार्यवाही

भालूमाड़ा

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री मोती-उर-रहमान के निर्देशन मे, श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री इसरार मन्सूरी तथा अनु.अधि. कोतमा (पुलिस) श्रीमती आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में थाना भालूमाड़ा की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 11/08/25 को 06.00 बजे लगभग दो चोर तौफिक पिता मोहम्मद रफीक निवासी वार्ड न 13 गेट दफाई भालूमाड़ा, राहुल केवट उर्प पिन्टु पिता स्व. रामप्यारे केवट निवासी डबल स्टोरी भालूमाड़ा को कबाड़ रखे स्टोर में चोरी करने की नियत से घुसे थे जिन्हे सूचना पर घेराबंदी कर बडे मस्खत से उक्त दोनो चोरो को पकड़ा गया है दोनो के विरुध्द थाना भालूमाड़ा में अप.क्र. 352/25 धारा 332, 331(4) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाकर गिरफ्तार सुदा आरोपियों को जेआर पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । जेल वारंट पर जिला जेल अनूपपुर दाखिल किया गया!

अहम भूमिका – थाना प्रभारी भालूमाडा निरी संजय खलको स.उ.नि. सउनि रविशंकर गुप्ता, आर 294 देवेन्द्र तिवारी, आर 217 प्रवीण भगत।

 

 

 

7/8 खदान परिसर में चोरी का प्रयास नाकाम, सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार

सुरक्षा कर्मियों ने किया दो राउंड हवाई फायरिंग

जमुना कोतमाभालूमाड़ा (संवाददाता)
एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 07/08 खदान परिसर में सोमवार सुबह चोरी की एक बड़ी वारदात को सुरक्षा बलों की सतर्कता ने विफल कर दिया। सुरक्षा प्रभारी दिनेश दुबे द्वारा थाना भालूमाड़ा को दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 11 अगस्त 2025 की सुबह लगभग 6 बजे की है, जब दो चोर खदान परिसर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और स्टोर में रखे कबाड़ को चोरी करने की कोशिश करने लगे।

घटना के समय परिसर में रात्रिकालीन सुरक्षा ड्यूटी पर आर. 1410 आयुष कुमार, आर. 1236 ईश्वर कर्वेती और आर. 1597 नरेंद्र खदेड़ा तैनात थे। सुबह करीब 6 बजे आर. नरेंद्र खदेड़ा ने सुरक्षा प्रभारी को फोन पर सूचना दी कि खदान परिसर में चोर घुस आए हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षा प्रभारी मौके पर पहुंचे, जहां आर. ईश्वर कर्वेती और नरेंद्र खदेड़ा ने घेराबंदी कर दोनों चोरों को पकड़ रखा था।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोहम्मद तौफीक पिता मोहम्मद रफीक, निवासी वार्ड क्रमांक 13 गेट दफाई भालूमाड़ा, और राहुल केवट उर्फ चिंटू पिता स्व. राम प्यारे केवट, निवासी वार्ड क्रमांक 12 डबल स्टोरी भालूमाड़ा के रूप में हुई। दोनों चोरी की नीयत से स्टोर में घुसे थे और कबाड़ निकालने का प्रयास कर रहे थे।

मौके से एक अपाची मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 16 CH 5711) भी बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर थाना परिसर में रखवा दिया है। सुरक्षा प्रभारी ने पूरी घटना की लिखित रिपोर्ट थाना प्रभारी को सौंपी, जिसके आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 332 और 331(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

स्थानीय सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से खदान परिसर में होने वाली संभावित चोरी को समय रहते रोका गया। हालांकि, इस घटना ने खदान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं, क्योंकि चोर आसानी से दीवार फांदकर परिसर में घुस गए। अब यह देखना होगा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रबंधन और सुरक्षा तंत्र क्या कदम उठाते हैं।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment