अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए रिलायंस शहडोल (डीएफए) की टीम से 7 खिलाड़ियों का चयन  रिपोर्ट अरुण द्विवेदी

WhatsApp Group Join Now

राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए रिलायंस शहडोल (डीएफए) की टीम से 7 खिलाड़ियों का चयन 

रिपोर्ट अरुण द्विवेदी

गुवाहाटी (असम) में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में लेंगी भाग

 

रोशनी परस्ते, मोनिका सिंह, प्रीती सिंह, गुंजन देवी, दिव्या संत, संध्या सहिस, चांदनी यादव का हुआ चयन।

शहडोल की रोशनी परस्ते, ने पूरी प्रतियोगिता में 11 गोल करके बेस्ट प्लेयर का खिताब भी जीता है ।

 

मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन खेल युवक कल्याण विभाग इंदौर एवं मऊ के संयुक्त तत्वावधान में 28 से 3 अगस्त 2025 तक महू (इंदौर )में आयोजित हुआ सब जूनियर बालिका इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल प्रतियोगिता मे पूरे मध्य प्रदेश से कई फुटबॉल टीमो ने हिस्सा लिया जिसमें पहली बार सब जूनियर बालिका रिलायंस शहडोल (डीएफए) की टीम ने भाग लिया और फाइनल में खेला फाइनल में मंडला जिले से तीन- दो से हार गई पर अच्छे खेल के प्रदर्शन पर सात खिलाड़ियों का मध्य प्रदेश टीम में चयन किया गया है,

उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर लौटी खिलाड़ियों एवं कोच का कलेक्टर सभागार में, कलेक्टर शहडोल केदार सिंह (आईएएस) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल , सौम्या आनंद (आईएएस) एसडीएम सोहागपुर अरविंद शाह (आईएएस) एसडीएम जैसीगनगर काजोल सिंह (आईएएस ) सहायक संचालक खेल (एनआईएस) फुटबॉल कोच रईस अहमद ,महिला समिति शहडोल की सचिव संगीता दुबे ,रिलायंस फाऊंडेशन शहडोल से डॉक्टर समीम एवं उनकी पूरी टीम ने खिलाड़ियों को फूल माला, बुके एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर उपस्थित थे बालिका फुटबॉल टीम के कोच सीताराम सहिस, आंचल केवट,राजू बैगा

विचारपुर फुटबॉल मैदान से राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी एवं कोच अनिल सिंह ,लक्ष्मी सहिस, शंकर दहिया उपस्थित थे।

 

मध्य प्रदेश फुटबॉल टीम का प्री नेशनल कोचिंग कैंप महू,( इंदौर) में 5 से 13 अगस्त 2025 तक चला।

राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता गुवाहाटी (असम )में 21 से 25 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी,

 

इस उपलब्धि पर रिलायंस सीबीएस प्रोजेक्ट साइड हेड राजेश वर्मा ,नॉन टेक्निकल साइट के हेड मनीष वर्मा, रिलायंस सीबीएम, सीएसआर हेड राजीव श्रीवास्तव ,संपूर्ण सीएसआर टीम एवं सभी फुटबॉल सेंटर के कोच ने उत्कर्ष खेल के लौट रही खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई दी है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment