अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अनूपपुर की बेटी अंचल का राष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयन जमुना कॉलरी की होनहार खिलाड़ी सीनियर सर्किल स्टाइल कबड्डी में दिखाएंगी दम

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

अनूपपुर।

अनूपपुर जिले के जमुना कॉलरी निवासी होनहार कबड्डी खिलाड़ी अंचल पुष्पेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। अंचल का चयन सीनियर सर्किल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय टीम में हुआ है। वे मध्यप्रदेश की रीवा ज़ोन टीम से अनूपपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए डिफेंडर की भूमिका में मैदान में उतरेंगी।

 

राष्ट्रीय टीम में चयन की सूचना मिलते ही परिवार, क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय नागरिकों और खिलाड़ियों ने इसे अनूपपुर जिले के लिए गर्व का क्षण बताया और अंचल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

अंचल ने यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और मजबूत संकल्प के बल पर हासिल की है। उनका चयन जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और यह साबित करता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतिभा और परिश्रम से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment