अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

राज्य स्तरीय जैव विविधता क्विज में अनूपपुर का परचम

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

लपटा (जैतहरी) स्कूल की टीम ने MP राज्य जैव विविधता क्विज 2025 में दर्ज की सहभागिता

 

अनूपपुर।

मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता क्विज 2025 में अनूपपुर जिले के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वन मंडल अनूपपुर अंतर्गत 25 नवंबर 2025 को आयोजित जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया

 

वन मंडल अनूपपुर द्वारा 12 दिसंबर 2025 को आयोजित राज्य स्तरीय जैव विविधता क्विज 2025 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लपटा (जैतहरी), अनूपपुर के छात्र समीर सिंह, दीपक यादव एवं सोनू सिंह की टीम ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। यह प्रतियोगिता राज्य स्तरीय ऑनलाइन क्विज के रूप में आयोजित की गई।

 

वन मंडलाधिकारी अनूपपुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं में जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है तथा यह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment