अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

चोरी की मिट्टी से रखी जा रही, रेलवे प्लेटफार्म की बुनियाद, मिट्टी की दलाली का उपाध्यक्ष का पुराना इतिहास शासन को रहा लाखो की रायल्टी का नुकसान, ₹200 की दलाली में मस्त हुआ नेता

WhatsApp Group Join Now

 

चोरी की मिट्टी से रखी जा रही, रेलवे प्लेटफार्म की बुनियाद, मिट्टी की दलाली का उपाध्यक्ष का पुराना इतिहास

शासन को रहा लाखो की रायल्टी का नुकसान, ₹200 की दलाली में मस्त हुआ नेता

अनूपपुर

बिलासपुर जोन अंतर्गत कटनी बिलासपुर के मध्य रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से कई रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है, इसी क्रम में अमलाई रेलवे स्टेशन मे भी प्लेटफार्म नंबर दो एवं तीन की ऊंचाई को बढ़ाना, साज-सज्जा, लाइटिंग, नवीन भवन, शुद्ध पेयजल इत्यादि शामिल है, किंतु भारतीय रेल की ईमानदार छवि को धूमिल करते हुए जीणोद्धार का कार्य कर रहे ठेकेदार संजय यादव द्वारा प्लेटफार्म की नीव ही चोरी की मिट्टी से भरी जा रही है, जो न सिर्फ रेल प्रशासन की साख पर बट्टा लगाने के लिए ना काफी है, बल्कि खनिज विभाग को मिलने वाले राजस्व पर भी सरेआम डाका मरने जैसा है। मिट्टी चोरी के इस खेल में एक बार फिर से देवहरा का एक तथा कथित स्थानीय सफेद पोश नेता की दलाली मे सक्रियता देखने को मिल रही है।

डिस्प्ले से अलग है पिक्चर

चोरी की मिट्टी खपा कर दलाली खा रहे तथाकथित स्थानीय सफेद पोश नेता ने शहडोल एवं अनूपपुर जिले में पूरा का पूरा नेटवर्क स्थापित किया हुआ है। पूर्व में भी अमलाई स्टेशन के गुड्स मरम्मत कार्य मे लगने वाली मिट्टी को खपाने का कार्य बड़ी मात्रा में नेता द्वारा किया गया था, लेकिन इस बार सिंडिकेट के एक नए चेहरे को काम की जिम्मदारी सौंपी गई है। सूत्रों की माने तो कटकोना के बारगाही एंड कंपनी द्वारा लगभग 1200 हाईवा ट्रक अवैध मिट्टी अमलाई स्टेशन में खपाने का काम अवैध तरीके से कर रहा है।

दो विभागों को चूना लग रहा है मास्टरमाइंड

मिट्टी की दलाली के इस पूरे खेल का तथाकथित मास्टरमाइंड फॉरेस्ट तथा खनिज दोनों विभागों को चूना लगाकर दोहरा लाभ उठा रहा है, एक ओर जंगल विभाग की लीज पर संचालित अमलाई ओपन कास्ट से बिना किसी परमिशन के लगभग 1200 गाडी मिट्टी ढोने का अनुमान बताया जा रहा है, वहीं दूसरी और अवैध मिट्टी उत्खनन एवं परिवहन से खनिज विभाग को मिलने वाली लाखों रुपए की रॉयल्टी लगभग ₹400 प्रत्येक गाड़ी के हिसाब से 1200 गाड़ियों की लाखों रुपए राजस्व के चूना दलाल द्वारा लगाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि अमलाई ओपन कास्ट में ओवर बर्डन हटाने का कार्य कर रही आर केटीसी कंपनी में नेता की नियुक्ति लोकल लाइजनिंग अर्थात लेनदेन कर मामला सेटलमेंट करने के लिए की गई है।

₹200 की दलाई में मस्त हुए नेता

रेलवे ठेकेदार को 1200 गाड़ी मिट्टी देने के एवज में प्रत्येक गाड़ी ₹900 के हिसाब से दलाल ने सौदा किया गया था, लेकिन फिर इस काम को कटकोना निवासी बारगाही को ₹700 प्रत्येक गाड़ी में पलटी कर ₹200 के लाभ में नेता मस्त है।

दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा ठेकेदार

रेलवे प्लेटफॉर्म में मिट्टी फीलिंग के कार्य पर घोर लापरवाही देखने को मिल रही है, जिसमें ठेकेदार द्वारा मैनुअल तरीके से कार्य ना करते हुए मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है, अति संवेदनशील एवं प्रवेश निषेध की जगह पर ट्रैक्टर वाहन एवं जेसीबी मशीन का विद्युत लाइन के नीचे उपयोग मिट्टी फीलिंग के लिए किया जाना निश्चित तौर पर किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित करना है। 24 घंटे निरंतर दौड़ती व्यस्ततम रेल पटरी पर बिना परमिशन गाड़ियों की आवाजाही ठेकेदार की मनमानी दर्शाती है

Leave a Comment