अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जमुना कॉलरी पोस्ट ऑफिस में डाक जलाने का आरोप, आधार-पैन सहित दस्तावेज राख; थाने में शिकायत, जांच शुरू

WhatsApp Group Join Now

जमुना कॉलरी पोस्ट ऑफिस में डाक जलाने का आरोप, आधार-पैन सहित दस्तावेज राख; थाने में शिकायत, जांच शुरू

अनूपपुर (जमुना कॉलरी) भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के जमुना कॉलरी पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित महत्वपूर्ण डाक जलाए जाने का मामला सामने आया है पोस्ट ऑफिस परिसर के पास बड़ी मात्रा में जली हुई डाक मिलने और इसका वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है वीडियो में दस्तावेज अंदर तक जलते दिखाई दे रहे हैं, जिससे डाक वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिन नागरिकों ने इन दस्तावेजों के लिए आवेदन किया, उनकी डाक संबंधित पते पर पहुंचने के बजाय आग के हवाले कर दी गई मामले में प्रत्यक्षदर्शी होने और थाने में रिपोर्ट दर्ज होने की भी जानकारी सामने आई है कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में डाक जलाने की घटना हुई

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी जमुना कॉलरी डाक विभाग से जुड़े गंभीर आरोप सामने आए थे, जिनकी जांच कथित रूप से कागजों तक सीमित रह गई फिलहाल भालूमाड़ा पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Leave a Comment