अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

93 लाख की लागत से बने पालिका बाजार का लोकार्पण, मंत्री दिलीप जायसवाल बोले—स्थानीय व्यापार और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

WhatsApp Group Join Now

93 लाख की लागत से बने पालिका बाजार का लोकार्पण, मंत्री दिलीप जायसवाल बोले—स्थानीय व्यापार और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

रिपोर्टर: अजय ताम्रकार

कोतमा। नगर पालिका कोतमा के वार्ड क्रमांक 3 में 93 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित पालिका बाजार का लोकार्पण शुक्रवार को प्रदेश के मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, व्यापारियों और बड़ी संख्या में नगरवासियों की उपस्थिति रही। नव निर्मित बाजार में कुल 18 दुकानों का निर्माण किया गया है, जिससे स्थानीय व्यापारियों को व्यवसाय के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा नगर में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और पालिका बाजार का निर्माण स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन देने, नागरिक सुविधाओं का विस्तार करने और नगर के आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बाजार से प्राप्त होने वाले किराए का आधा हिस्सा स्वास्थ्य विभाग की रोगी कल्याण समिति को दिया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ ने कहा कि नगर में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और पालिका बाजार भी उसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी दुकानदारों को उज्ज्वल भविष्य और सफल व्यापार के लिए शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में और भी विकास कार्यों के लोकार्पण की जानकारी दी। उपाध्यक्ष वैशाली ताम्रकार ने कहा कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने से बाजार क्षेत्र में रौनक बढ़ेगी और व्यापारिक गतिविधियों को नया विस्तार मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान कुछ समय के लिए बिजली बाधित होने से उपस्थित लोगों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, हालांकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हीरासिंह श्याम, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन, रामावतार अग्रवाल, अवधेश ताम्रकार, सुनील चौरसिया, हनुमान गर्ग, ज्योति सोनी, मोहिनी वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप झरिया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment