अनूपपुर ब्रेकिंग
अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश,लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी
रामनगर थाना अंतर्गत राजनगर ओपन कास्ट कार्यालय के पास एक अज्ञात व्यक्ति का मिला शव
जानकारी के अनुसार, मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा मौके पर पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
शव का पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
मामला रामनगर थाना क्षेत्र का।










