अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

झाड़-फूंक के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश रामनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 7.5 लाख के जेवर और 3.61 लाख नगद बरामद किए

WhatsApp Group Join Now

झाड़-फूंक के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

रामनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 7.5 लाख के जेवर और 3.61 लाख नगद बरामद किए

अनूपपुर। चमत्कारी इलाज और झाड़-फूंक के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का रामनगर पुलिस ने पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 12 लाख रुपए कीमत के सोना-चांदी के आभूषण, नगद राशि, मोटरसाइकिल और तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री बरामद की गई है

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बरतराई निवासी लक्ष्मण सिंह पोरते के पिता को लकवा होने पर सत्या नाई ने कथित तांत्रिक विश्वनाथ गिरी से परिचय कराया। आरोपी विश्वनाथ गिरी अपनी पत्नी लीला गिरी के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और झाड़-फूंक का ढोंग कर घर में टोना-टोटका होने का भय दिखाया। उपचार के नाम पर पहले 1.51 लाख रुपए नगद लिए, फिर परिवार को तंत्र-मंत्र से नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर सोने-चांदी के आभूषण और 2.50 लाख रुपए नगद ठगकर फरार हो गए

मामले की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम और एसडीओपी आरती शाक्य के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सत्या नाई उर्फ सत्यनारायण सेन निवासी चुकान, सुखनाथ उर्फ विश्वनाथ गिरी और उसकी पत्नी लीला गिरी निवासी जिला सरगुजा शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 सोने के मंगलसूत्र लॉकेट, चांदी की पायल, करधन, चाबी छल्ला, 3.61 लाख रुपए नगद, मोटरसाइकिल तथा तंत्र-मंत्र की सामग्री जब्त की है। पुलिस आरोपियों से अन्य स्थानों पर की गई ठगी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि झाड़-फूंक और चमत्कारी इलाज के नाम पर किसी के बहकावे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Comment