अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जल, जंगल, जमीन से बेदखली के खिलाफ आजीविका के लिए संघर्ष तेज करने के आव्हान के साथ मप्र किसान सभा का अनूपपुर जिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ 

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

जिला सम्मेलन की शुरुआत करते हुये महासचिव दलबीर केवट ने अध्यक्ष मण्डल को आमंत्रित किया

जिसमे जिला अध्यक्ष रमेश राठौर,रमेश परस्ते, गौमती कोल,अमरसाय प्रजापति थे

 

किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष, आदिवासी एकता महासभा के केंद्रीय कमेटी सदस्य रामनारायण कुररिया ने सम्मेलन का उदघाटन करते हुये कहा कि मुनाफे की हवस में

किसान आदिवासियों को बर्बाद किया जा रहा है |

अब तक जो कुछ बचा है वह संघर्ष की बदौलत ही बचा है|

 

सम्मेलन का समापन करते हुये राज्य महासचिव,केंद्रीय कमेटी सदस्य अखिलेश यादव ने करते हुये कहा कि

अब तक की सबसे क्रूर और दमनकारी सरकार

है जो लोगों को बांट कर अपने ऐजेंडे को लागू कर रही है

 

जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करना होगा उसके लिए संगठन को गांव गांव तक ले जाने की जरूरत है |

नई जिला कमेटी के चुने हुये प्रतिनिधि 11,12 13, जनवरी को सबलगढ मुरैना में होने वाले राज्य सम्मेलन में सम्मलित होंगे,सम्मेलन ने 23 जनवरी 2026 को जमीन से बेदखली के खिलाफ,पेशा कानून का उलंघन करते हुये आदिवासियों के दमन और शोषण के खिलाफ राजेंद्र ग्राम में आंदोलन करने का आव्हान किया है |

 

सम्मेलन में 15 प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत बनाने और किसान,आदिवासियों के मुद्दों पर बात रखी

सरकार की गरीबों को बर्बाद करने और दमन करने की नीति पर किसानों का गुस्सा जाहिर हुआ |

27 सदस्यीय नई चुनी हुई जिला कमेटी में युवा किसानों को भी सम्मिलित किया गया |

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment