अनूपपुर में अवैध मुरूम खनन पर बड़ी कार्रवाई जैतहरी पुलिस की रेड में 2 ट्रैक्टर व जेसीबी जब्त, 25 लाख से अधिक की सामग्री सीज

---Advertisement---

 

अनूपपुर (जैतहरी)। अवैध खनिज (मुरूम) उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ जैतहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर, एक जेसीबी मशीन और लगभग 1 घन मीटर मुरूम सहित कुल करीब ₹25,05,000 मूल्य की सामग्री जब्त की है।

 

दिनांक 28 फरवरी 2026 को मुखबिर सूचना पर कदमहा नाला रोड, वार्ड क्रमांक 15 जैतहरी स्थित खेत में पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके पर जेसीबी मशीन से मुरूम का उत्खनन किया जा रहा था तथा दो ट्रैक्टर ट्रॉली सहित खड़े पाए गए। पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

 

पुलिस पूछताछ में जेसीबी चालक ने अपना नाम राजकुमार राठौर (26 वर्ष), निवासी वार्ड क्र. 14 जैतहरी बताया। खनिज उत्खनन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर बिना नंबर की पीले रंग की जेसीबी (अनुमानित कीमत ₹15 लाख) जब्त की गई।

 

एक स्वराज ट्रैक्टर क्रमांक MP 18 AB 6292 की ट्रॉली में लगभग 1 घन मीटर मुरूम भरी पाई गई। चालक संतोष राठौर (30 वर्ष), निवासी वार्ड क्र. 15 जैतहरी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ट्रैक्टर (अनुमानित कीमत ₹5 लाख) एवं मुरूम (₹500) जब्त किया गया।

 

दूसरा स्वराज ट्रैक्टर क्रमांक MP 65 AA 4479, चालक राजेश कुमार (35 वर्ष), निवासी वार्ड क्र. 15 जैतहरी द्वारा संचालित किया जा रहा था। परिवहन संबंधी कोई अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर ट्रैक्टर व ट्रॉली (अनुमानित कीमत ₹5 लाख) जब्त की गई।

 

तीनों आरोपियों के विरुद्ध अवैध मुरूम उत्खनन एवं परिवहन के संबंध में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 

उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी अमर वर्मा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में जे.पी.एच. तिर्की, मनोज सिंह एवं राजकुमार मार्को की सराहनीय भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment