अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

बगदुमरा में अज्ञात महिला लावारिस हालत में मिली अर्धविक्षिप्त अवस्था में मिलने पर वन स्टॉप सेंटर अनूपपुर में सुरक्षित रखा गया

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

अनूपपुर।

थाना भालूमाड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगदुमरा में आज 6 जनवरी 2026 को एक अज्ञात महिला अर्धविक्षिप्त अवस्था में लावारिस हालत में मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को सुरक्षित रेस्क्यू कर वन स्टॉप सेंटर, अनूपपुर में रखा है, जहां उसकी समुचित देखभाल की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार महिला अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी विपुल शुक्ला ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के नाम, पते या परिजनों के बारे में कोई जानकारी हो तो वह तत्काल थाना भालूमाड़ा से संपर्क कर सूचित करें।

यह सूचना जनहित में जारी की गई है, ताकि महिला को शीघ्र उसके परिवार तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment