प्यार के जाल में फंसा बुजुर्ग: 35 साल की महिला ने रिटायर्ड शिक्षक से की शादी
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 74 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक को 35 वर्षीय महिला से प्यार हो गया। फिर महिला ने प्रेम जाल में फंसाकर उनकी संपत्ति हड़प ली। इतना ही नहीं महिला ने बुजुर्ग को घर से बाहर निकाल दिया। घटना के बाद बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने महिला और उसके साथी पर एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
यह पूरा मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने रिटायर्ड शिक्षक से प्रेम किया। फिर ब्लैकमेल कर शादी की। बुजुर्ग के साथ अंतरंग फोटो खीचें और इन्हें वायरल करने की धमकी देकर शादी के लिए मजबूर किया। निकाह के समय 8 लाख रुपये की मेहर की रकम तय हुई। जिसे महिला ने शादी के तुरंत बाद ले लिया।