अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

16 लीटर महुआ शराब के साथ चिरमिरी पुलिस की एक आरोपी को किया गिरफ्तार शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

एमसीबी/चिरमिरी। अवैध शराब के खिलाफ चिरमिरी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में एक बार फिर सख्ती देखने को मिली। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने ऐसी घेराबंदी की कि तस्कर को भागने का मौका तक नहीं मिला। मोटरसाइकिल की डिक्की खोलते ही अवैध महुआ शराब की खेप सामने आ गई।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (IPS) और पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देश पर इस कार्यवाही को अंजाम दी गई।

थाना प्रभारी चिरमिरी उपनिरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बगनच्चा क्षेत्र में रणनीतिक घेराबंदी की।

जानकारी के अनुसार गेल्हापानी निवासी सोनू लंबे समय से क्षेत्र में कच्ची महुआ शराब की सप्लाई कर रहा था जैसे ही आरोपी पोड़ी की ओर से मोटरसाइकिल में शराब लेकर चिरमिरी में दाखिल हुआ। पुलिस ने उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान डिक्की से प्लास्टिक की थैलियों में भरी 16 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई।

मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार की जड़ें कितनी गहरी हैं और इसके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इस कार्यवाही के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में अफरातफरी का माहौल है वहीं आमजन ने चिरमिरी पुलिस की सक्रियता और सतर्कता की सराहना की है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment