अमरकंटक में यूरोप से आए दंपति ने नवरात्रि पर भारतीय वेशभूषा में मां नर्मदा का किया दर्शन 

---Advertisement---

 

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक-आध्यात्मिक तीर्थ स्थल अमरकंटक स्थित मां नर्मदा उद्गम मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर यूरोप से आए एक दंपति ने भारतीय परंपरागत वेशभूषा धारण कर श्रद्धा-भाव से दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया ।

दंपति ने मंदिर पहुंचकर चंदन का तिलक लगवाया और विधिवत मां नर्मदा जी के दर्शन किए । उन्होंने श्रद्धापूर्वक माथा टेककर प्रणाम किया तथा मंदिर में प्रज्वलित ज्योति कलश के समक्ष लगभग 15 मिनट तक एकाग्र होकर निहारते हुए भाव-विभोर होकर पूजा-अर्चना की ।

इस दौरान दंपति ने इशारों और अंग्रेजी भाषा में अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें अमरकंटक नगर अत्यंत सुंदर लगा तथा यहां का मौसम भी बहुत सुहावना है । उन्होंने कहा कि मां नर्मदा और अमरकंटक के बारे में उन्होंने दिल्ली और बनारस में सुना था जिसके बाद यहां आने की इच्छा हुई ।

दंपति ने मध्यप्रदेश एवं अमरकंटक के लोगों की सराहना करते हुए उन्हें बेहद सरल और सहयोगी बताया । दर्शन के दौरान वे “हर हर महादेव” और “नर्मदे हर” का उद्घोष भी करते रहे, जिससे वहां का वातावरण भक्तिमय हो उठा ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment