अमरकंटक में महिला की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, भांजे ने गला दबाकर की थी वारदात
अमरकंटक/अनूपपुर। थाना अमरकंटक क्षेत्र में 65 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया है। 23 फरवरी 2026 को सुदर्शन सिंह मरावी निवासी ग्राम दुवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बहू गोमती बाई घर में मृत अवस्था में पाई गई हैं। घटनास्थल पर देशी शराब की बोतल, स्टील के बर्तन और अन्य सामग्री मिलने से हत्या की आशंका जताई गई थी। मृतका के गले और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए
पुलिस ने अपराध क्रमांक 33/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मोबाइल कॉल डिटेल्स और सायबर सेल की मदद से संदेह मृतका के मूक-बोले भांजे बुढ़राम सिंह पिता गोरे सिंह गोंड (33) निवासी ग्राम महोरा, थाना राजेन्द्रग्राम पर गया। पूछताछ में आरोपी ने मृतका से प्रेम प्रसंग और घटना दिवस घर जाने की बात स्वीकार करते हुए गला दबाकर हत्या करना कबूला
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमरकंटक लाल बहादुर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम में यू.पी.एस. बैचेल, ईश्वर यादव, धनंजय, पून सिंह मरावी, प्रवीण कुमरे, कृष्णा सिंह राजावत, रवि पटेल, ऋषभ सिंह और पवन तिवारी शामिल रहे। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है
