नए सत्र 2026 – 27 का हुआ शुभारंभ
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक के विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 01अप्रैल 2026 को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु पहले दिन बुधवार को सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का चंदन-तिलक , पुष्प एवं मां सरस्वती पूजन के साथ स्वागत किया गया ।
पीएम श्री शासकीय विद्यालय , कन्या आश्रम शाला , प्राथमिक शाला बांधा एवं सरस्वती शिशु विद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों में बच्चों को पुस्तकों का वितरण कर उत्साहपूर्वक प्रवेश दिलाया गया । कार्यक्रमों में प्राचार्य , शिक्षकगण व अभिभावक उपस्थित रहे ।
इस नए शैक्षणिक सत्र से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और सकारात्मक ऊर्जा के साथ नए सत्र का शुभारंभ हुआ ।









