संगठन सृजन के साथ राहुल गांधी ने पारिवारिक आत्मीयता भी दिखाई
पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े के परिवार से पचमढ़ी प्रवास के दौरान जननायक राहुल गांधी ने की भेंट

आगर मालवा/पचमढ़ी में चल रहे कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जहां जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक दृष्टि से बूथ मेनेजमेंट, आईटी सोशल मीडिया, एवं एसआईआर और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही, वहीं राहुल ने जिला संगठन प्रमुखों से भेंट कर पारिवारिक आत्मीयता का परिचय भी दिया।
इसी कड़ी में राहुल गांधी ने पंचमढ़ी में हेलीपेड से प्रशिक्षण शिविर तक आगर के पूर्व विधायक एवं इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े की इनोवा कार में सवार होकर सफर किया, तत्पश्चात मुलाकात के क्षणों में औपचारिकता, दूरी के परे हट कर अपनापन, स्नेह, आत्मीयता और मुस्कान के साथ बातों में सहजता से अपनेपन का अहसास और नजरों में वह विश्वास जो रिश्ते से भी गहरा जुड़ाव रखते हुए पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, उनकी पत्नि और दो नन्हें बच्चों से भी मुलाकात की,
यह मुलाकात सिर्फ एक स्मृति नहीं, बल्कि परिवार के लिए एक भावनात्मक अनुभूति बन गई।
इस मौके पर श्री वानखेड़े ने पारिवारिक पृष्ठभूमि के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।
इसी प्रकार आगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी तंवर ने भी पंचमढ़ी में आत्मीय मुलाकात कर संगठन की जानकारी से अवगत कराया।


















