अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

नगर परिषद अध्यक्ष पर युवक से मारपीट का आरोप, जैतहरी में उबाल — लोगों ने किया अनशन, लगे मुर्दाबाद के नारे

WhatsApp Group Join Now

नगर परिषद अध्यक्ष पर युवक से मारपीट का आरोप, जैतहरी में उबाल — लोगों ने किया अनशन, लगे मुर्दाबाद के नारे

जैतहरी/अनूपपुर
नगर परिषद जैतहरी के अध्यक्ष उमंग गुप्ता पर एक युवक के साथ लात-घूंसे से मारपीट एवं गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले को लेकर जैतहरी नगर में आक्रोश फैल गया है। घटना के विरोध में शनिवार को स्थानीय लोगों ने अनशन पर बैठकर नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

पीड़ित युवक देवसाय राठौर, निवासी जैतहरी पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 13 ने थाना जैतहरी में लिखित आवेदन देकर बताया कि 31 दिसंबर 2025 को वह अपने बच्चों के साथ हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने एक नाई की दुकान में बाल कटवा रहा था। इसी दौरान बच्चों को पेशाब लगने पर पास के चबूतरे के ऊपर पेशाब करवा दी

आवेदन के अनुसार, उसी समय नगर परिषद अध्यक्ष उमंग गुप्ता वहां पहुंचे और युवक को देखकर अशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए मां-बहन की गालियां देने लगे। पीड़ित का आरोप है कि माफी मांगने के बावजूद अध्यक्ष ने यह कहते हुए कि उन्होंने “नगर में 10 करोड़ रुपए खर्च किए हैं”, उस पर लातों से हमला कर दिया

पीड़ित ने बताया कि घटना के समय उसने अपने वार्ड पार्षद को फोन करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। युवक ने पुलिस से मामले में नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
इधर, घटना से आक्रोशित स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद कार्यालय के पास अनशन करते हुए अध्यक्ष उमंग गुप्ता के विरोध में मुर्दाबाद के नारे लगाए उक्त अनशन में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि राठौड़ सहित वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश अग्रवाल भी मौजूद रहे और कहा कि जनप्रतिनिधि का इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। लोगों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है

फिलहाल पुलिस द्वारा आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment