अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

परासी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अस्पताल परिसर में पीने के पानी से लेकर शौचालय नालों तक सभी व्यवस्थाएं चरमराई हुई है 

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

रिपोर्ट हरी प्रसाद यादव

 

अनूपपुर/ परासी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुनियादी सुविधाओं का अभाव मरीजों और कर्मचारियों की दशा दर्शाता है पानी और स्वच्छ शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के बिना यह अस्पताल संकट के दौर से गुजर रहा है स्वास्थ्य केंद्र के भीतर में नालों से पानी नहीं आने से एक चिंताजनक है पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है नल सूखे पड़े हैं और शौचालय बंद या अस्वच्छ हैं। पानी की कमी के कारण सफाई का काम ठप पड़ा है, जिससे कई जगहों पर गंदगी जमा हो गई है। गुटखे की पीक से लाल हुए कोने और दीवारें परिसर की उपेक्षा की कहानी कहते हैं

 

शौचालय की सफाई और पानी के बिना त्राहिमाम परासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में इन दिनों पानी के गंभीर संकट ने मरीजों और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं अस्पताल का पानी टंकी साफ न होने और नलों से पानी न आने से आधारभूत व्यवस्था चरमरा गई है, जिसका असर पूरे अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है।

 

अस्पताल गहरे जल संकट के दौर से गुजर रहा है जहां मरीजों और कर्मचारियों को साफ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परासी अस्पताल के पानी की टंकी समय पर साफ न होने और नलों में जंग लगे व टूटे होने के कारण वार्डों से लेकर पैथोलॉजी जांच कक्ष तक की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। अस्पताल के शौचालयों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और परिसर में लगे नल भी सूखे पड़े हैं

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment