अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अखिल भारतीय पंचायत परिषद का 67वा स्थापना दिवस इंदौर में मनाया गया

WhatsApp Group Join Now

अखिल भारतीय पंचायत परिषद का 67वा स्थापना दिवस इंदौर में मनाया गया

इंदौर। अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली का 67वा स्थापना दिवस शनिवार 12 अप्रैल 2025 को इंदौर के नैनोद ग्राम पंचायत स्थित ड्रीम वाल्ड रिसॉर्ट में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन और मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद प्रदेश के अध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर कि अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। स्थापना दिवस पर इंदौर कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन का नैनोद सरपंच सुरेन्द्र सोलंकी प्रदेश महासचिव मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद ने इंदौर के सरपंच साथियों के साथ भव्य स्वागत किया,जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर शामिल रहे

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश और देश के सरपंचों को संगठित रहने कि जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश का सबसे पुराना त्रिस्तरीय पंचायतों का सबसे पुराना संगठन जिसका इतिहास बहुत ही गरिमामय है। जिसका विस्तार पूरे भारत वर्ष में है। परिषद सरपंचों और त्रिस्तरीय पंचायतों के हित में निरन्तर कार्य कर रही है। सरपंच साथी अपने आप को कमजोर न समझे परिषद उनके साथ है। हम आशा करते है कि जिस प्रकार से सरपंच साथियों का सहयोग परिषद को मिल रहा है, इसी प्रकार मिलता रहे। आप लोगो को मालूम है कि संगठन जितना मजबूत होगा उतनी ही त्रिस्तरीय पंचायती राज को संबल मिलेगा। जिसका असर शासन प्रशासन पर पड़ेगा

स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर ने कहा कि पंचायती राज को स्थापित कराने में आल इंडिया पंचायत परिषद (अखिल भारतीय पंचायत परिषद ) का बड़ा योगदान रहा है। जिसका लाभ पंचायती राज को आज मिला है। जिससे पंचायतें अपने अपने स्तर पर ग्रामीण विकास में योगदान दे रही है

राष्ट्रीय सचिव महेंद्र बुंदेला ने कहा कि देश के विकाश में त्रिस्तरीय पंचायतों का बड़ा योग दान है। सभी सरपंच साथियों को दलगति राजनीति से ऊपर उठ कर कार्य करने कि आवश्यकता है। जिससे ग्रामीण विकास को गति मिले

प्रीति राठौर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ने कहा कि पंचायती राज में महिलाओं को,जो आरक्षण मिला है जिसका उपयोग करते हुए महिलाएं ग्रामीण विकास में अपना योगदान बढ़चढ़ कर दे। उन्होंने कहा आज का दिन हम सब के लिए गौरव का दिन है कि मध्यप्रदेश कि आर्थिक राजधानी इंदौर के ग्राम पंचायत नैनोद में अखिल भारतीय पंचायत परिषद का 67वा स्थापना दिवस में मना रहे।

नरेंद्र चौहान दावतपुरा ने कहा कि भारत का संविधान बना तो, लेकिन संविधान में पंचायती राज कि परिकल्पना नहीं थी जिसमें अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संस्थापक गणों के योगदान से पंचायती राज स्थापित हुआ है। जिसका आज हम लोग स्थापना दिवस मना रहे है। जिससे सरपंच साथियों के बीच प्रसन्नता का माहौल है।

प्रदेश संगठन मंत्री हेमराज चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंचायती राज को हम सब को मिलकर मजबूत करना चाहिए, ताकि कार्य के दौरान पंचायतों को फील्ड में जो परेशानी आती है, जिसका समय पर शासन प्रशासन के लोग निराकार नहीं करते है। ऐसी दशा में संगठन काम आता है। इसलिए अखिल भारतीय पंचायत परिषद को मजबूत करने कि आवश्यकता है।

पुष्पेंद्र देशमुख प्रदेश महासचिव ने कहा कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद के अथक प्रयास से हम सरपंच गणों को 29 अधिकार मिले है, जिसे सरकार शत प्रतिशत लागू नहीं कर रही है। बल्कि अधिकारो में कटौती करती जा रही है जो न्याय उचित सरकार कि प्रक्रिया नहीं है। जिससे सरपंचों के बीच असंतोष व्याप्त है। सरपंचों के असंतोष व्याप्त को समाप्त करने सरकार को आगे आना चाहिए।

सीताराम कौरव सहसंगठन मंत्री ने कहा किसी भी बड़े कार्य के लिए संगठित होना बहुत जरूरी है। त्रिस्तरीय पंचायती राज को स्थापित करने में अखिल भारतीय पंचायत परिषद बढ़ चढ़ कर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अधिकारो को संरक्षित करने में लगी है। जिसमें सभी पदाधिकारियों को सहयोग करना चाहिए।

जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन, प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह सेगर, राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह बुंदेला, प्रदेश संगठन मंत्री हेमराज चौहान, प्रदेश महासचिव पुष्पेंद्र देशमुख, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सिंह चौहान, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह राठौड़, गौरव जी संभागीय संयोजक, रामस्वरूप गहलोत, जिला पंचायत सदस्य दिलीप पटेल, जिला अध्यक्ष महेश राठौर, वरिष्ठ नेता कैलाश चौधरी, जनपद सदस्य रवि चौधरी, रंजीत खत्री, विक्रम सिसोदिया, मनोज, सरपंच गण, महेश सिंह हाडा, मनोहर चौधरी, निलेश पाटीदार, दिनेश माली वाड़, लखन पटेल, राजेश डाबर, नारायण पटेल, सरपंच किशन मंडलोई, सुनील जाधव, ग्राम पंचायत नैनोद के उप सरपंच राकेश परमार, पंच रविंद्र राठौर, तरुण गौड़, संतोष सोलंकी, रोहित सोलंकी, दीपक डाबी, संदीप चौहान शामिल हुए। ग्राम पंचायत पंच श्रीमती नीतू निलेश जैन द्वारा कुमकुम तिलक लगाकर स्वागत किया गया, साथही समाज सेवी पर्यावरण विद् लेखक अशोक मेहता द्वारा मंचाशीन अतिथि गणों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। वही प्रदेश महासचिव कार्यक्रम आयोजक कुं सुरेंद्र सिंह सोलंकी सरपंच ग्राम पंचायत नैनोद ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनो के प्रति आभार प्रकट किया है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment