अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कृषकों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलवाने हेतु सभी व्यवस्थाएं की जाए सुनिश्चत-कलेक्टर

WhatsApp Group Join Now

कृषकों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलवाने हेतु सभी व्यवस्थाएं की जाए सुनिश्चत-कलेक्टर

भावांतर योजना के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक सम्पन्न 

 

अनूपपुर 01 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में भावांतर योजना के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा की। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को निर्देशित किया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना शुरू की गई है, जिसका क्रियान्वयन सही ढंग से हो। जिले के कृषकों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलवाने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चत कर ली जाए। कृषकों के पंजीयन, भावांतर की अवधि का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, जिससे सभी कृषक अपना पंजीयन करवाकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभा में ग्रामीणों को भावांतर योजना से संबंधित जानकारी विशेष रूप से दी जाए।

 

बैठक में कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को ब्लॉक स्तर पर कृषि विभाग, मंडी सचिवों, मार्कफेड, नान आदि अधिकारियों, किसान संगठनों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के लाभ की जानकारी देने के लिए शासकीय कार्यालय, पंचायत भवनों आदि में पम्पलेट चस्पा किए जांए।

 

भावांतर योजना के तहत 03 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक होगा पंजीयन

 

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि भावांतर योजना के तहत किसानों का फसल विक्रय हेतु पंजीयन 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक होगा। उन्होंने योजना की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र किसानों को ही योजना का लाभ मिले। जिस क्षेत्र में सोयाबीन का उत्पादन अधिक है, वहां विशेष ध्यान देते हुए योजना के लाभ से किसानों को अवगत कराएं। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, उप संचालक कृषि, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment