अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के सम्मान में अखंड मानस पाठ

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

लक्ष्मीकांत तिवारी व गौरीशंकर तिवारी के लिए हुआ भव्य आयोजन

जमुना–कोतमा क्षेत्र में एसईसीएल से सेवानिवृत्त पूर्व कार्यालय अधीक्षक गौरीशंकर तिवारी और पदाधिकारी लक्ष्मीकांत तिवारी के सम्मान में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 30 नवंबर से किया गया 1 दिसंबर को दुर्गा मंदिर, गोविंदा कोलियरी में अखंड मानस पाठ की शुरुआत हुई, जिसकी पूर्णाहुति व विशाल भंडारा मंगलवार को संपन्न हुआ

कार्यक्रम दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित रहा, जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि और पुलिस स्टाफ ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया

परिजनों व क्षेत्रवासियों ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। सभी ने इस पुण्य कार्य के लिए लक्ष्मीकांत तिवारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि सेवा निवृत्ति के बाद अब उनकी दूसरी पारी जनहित में और अधिक गति से आगे बढ़ेगी

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment