अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अजाक्स अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी पर अखंड ब्राह्मण सेवा समिति का कड़ा विरोध पंडित सुभाष चतुर्वेदी बोले—“समाज को बांटने वाली भाषा स्वीकार नहीं, बेटियों पर टिप्पणी अक्षम्य

WhatsApp Group Join Now

अजाक्स अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी पर अखंड ब्राह्मण सेवा समिति का कड़ा विरोध

पंडित सुभाष चतुर्वेदी बोले—“समाज को बांटने वाली भाषा स्वीकार नहीं, बेटियों पर टिप्पणी अक्षम्य

 

अनूपपुर। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) के नए प्रांताध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर अखंड ब्राह्मण सेवा समिति ने तीव्र विरोध दर्ज कराया है। समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष पंडित सुभाष चतुर्वेदी ने कहा कि वर्मा का बयान समाज में अनावश्यक तनाव पैदा करता है और जातिगत संबंधों को गलत दिशा में ले जाता है

 

चतुर्वेदी ने कहा कि आरक्षण के संदर्भ में वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज के पारिवारिक रिश्तों और विवाह संबंधों को राजनीति से जोड़ना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि “किसी भी समुदाय की बेटियों या निजी रिश्तों को राजनीतिक बहस में घसीटना सामाजिक सौहार्द को चोट पहुंचाने जैसा है

 

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति में बेटियों को सम्मान और समानता का स्थान दिया गया है, ऐसे में किसी जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा हल्की या अपमानजनक भाषा का प्रयोग अस्वीकार्य है। विवाह दो वयस्कों का व्यक्तिगत निर्णय है, और इसे जातिगत या राजनीतिक टिप्पणी का आधार बनाना समाज को पीछे धकेलने जैसा है

 

सेवा समिति का कहना है कि अजाक्स एक कर्मचारी संगठन है, जिसका दायित्व प्रशासनिक और सेवा से जुड़े मुद्दों पर काम करना है, न कि ऐसे बयान देना जो समुदायों के बीच अविश्वास बढ़ाएं। समिति ने आरोप लगाया कि वर्मा की टिप्पणी जिम्मेदार पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है और सामाजिक समरसता के खिलाफ है

 

समिति ने सरकार से मांग की है कि संतोष वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाए और उन्हें पद से हटाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे

 

चतुर्वेदी ने स्पष्ट कहा कि “ब्राह्मण समाज के सम्मान पर किसी भी तरह की चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी

समिति ने कहा कि देश की सामाजिक परंपरा विविधता, पारस्परिक सम्मान और सहयोग पर आधारित है, और निजी रिश्तों को विवाद का आधार बनाना समाज को विभाजन की ओर ले जाता है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment