कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत मधौरा के किसानों को किया गया उन्नत बीज वितरण
कोरिया। जिले के सोनहत जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधौरा में कृषि विभाग द्वारा गांव के किसानों को उन्नत सरसों ( पूसा मस्टर्ड – 32 ) बीज वितरण किया गया। इस दौरान कृषि विभाग से लाल सिंह आर्मों (SDAO), मान सिंह मरावी (SADO), दिनेश पटेल (ग्राम सेवक),हीरा केवट (BTM) उपस्थित होकर बेहतर फसल उत्पादन तकनीकों के बारे में बताया। साथ ही कृषि विभाग द्वारा कृषकों को मिलने वाली अन्य लाभ के बारे में बताया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मधौरा के लोकप्रिय सरपंच अमर साय सेलार (अध्यक्ष सरपंच संघ सोनहत) सहित अन्य किसान बृज कुमार, कैलाश नाथ, प्रदुमन सिंह, राजेश राजवाड़े,ललित,हरी प्रसाद, निरंजन यादव, रोहित,जुगेश,रामलल्लू,बृजपाल,राम गोपाल,अमृतलाल शिवप्रसाद,कृपाल,आनंद इंद्रपाल आदि कृषक उपस्थित होकर बीज प्राप्त किए।


















