अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

बारिश के बाद चमकने लगेगी छत्तीसगढ़ की सड़कें: डिप्टी सीएम अरुण साव .! लोक किरन -शाबिर अली खान 

WhatsApp Group Join Now

बारिश के बाद चमकने लगेगी छत्तीसगढ़ की सड़कें: डिप्टी सीएम अरुण साव .!

 

लोक किरन -शाबिर अली खान

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही:उपमुख्यमंत्री अरुण साव सोमवार को पेंड्रा दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा और अटल चबूतरे का अनावरण और लोकार्पण किया. इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने पेंड्रा नगर पंचायत में 2 करोड़ 36 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया साथ ही 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए राशि भी स्वीकृत की. जिले के बच्चों के कंपटीशन एग्जाम के लिए पेंड्रा नगर पालिका को 4 करोड़ रुपए के नालंदा परिसर की सर्व सुविधा युक्त लाइब्रेरी की स्वीकृति भी अरुण साव ने दी।

 

पेंड्रा बायपास रोड पर अरुण साव:

 

डिप्टी सीएम और लोक निर्माण विभाग के मंत्री ने घोषणा की कि पेंड्रा बायपास के अनुमानों की समीक्षा की जा रही है. जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।

 

 

 

छत्तीसगढ़ में सड़कों का निर्माण:

 

छत्तीसगढ़ में नई सड़कों का जाल और जर्जर सड़कों की मरम्मत को लेकर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि बरसात के बाद पूरे प्रदेश में सभी जगह सड़कों के मरम्मत का काम होगा. नई सड़कें बनाई जाएगी. जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

 

100 यूनिट तक बिजली बिल माफ करने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा “सरकार का बड़ा कदम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूर्य घर योजना शुरू की है, इससे लोग ना केवल मुफ्त में बिजली पाएंगे, बल्कि ज्यादा बिजली उत्पादन कर उससे पैसे भी कमाएंगे. लोग हाफ नहीं मुफ्त में बिजली पाएं और उससे लाभ भी कमाएं.”

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment