13 वर्षों से अटकी पदोन्नति: अधिकारियों से शिकायत के बाद CM हेल्पलाइन से भी नहीं मिली राहत, अब शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार
कटनी (ढीमरखेड़ा)। मध्य प्रदेश में कटनी के ढीमरखेड़ा में 13 वर्षों से शिक्षक की समस्या का विभाग निराकरण नहीं करवा पा रहा है। लगातार शिकायत के बाद भी कोई हल नहीं निकाला गया। जिसके बाद अब शिक्षक ने शिक्षा मंत्री से मदद की गुहार लगाई है।
क्या है मामला
जिले की ढीमरखेड़ा जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत आने वाली बरहटा माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक आनंद दुबे को वर्ष 2011 में प्रधान अध्यापक के पद से पदोन्नति मिली थी। लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण पोर्टल में सुधार नहीं हो पाया था।
और प्राथमिक शिक्षक ही पोर्टल में दिख रहा था। शिक्षक के द्वारा लगातार 13 वर्षों से विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत करने के बाद विभागीय मामला होने के बाद शिकायत का निराकरण हुए बगैर ही शिकायत को बंद करवाना पड़ा।