अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

तहसील कार्यालय के सामने अव्यवस्थित पार्किंग पर प्रशासन सख्त यातायात अवरोध से परेशान आमजन को मिली राहत पुलिस ने की चालानी कार्यवाही

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ तहसील कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर अव्यवस्थित और नियम विरुद्ध तरीके से खड़ी की जा रही गाड़ियों के कारण प्रतिदिन यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। इससे ना केवल आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी बल्कि आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भी निकलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के निर्देश पर सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ के प्रभारी निरीक्षक दीपेश सैनी द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान सड़क किनारे और प्रतिबंधित क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों को तत्काल हटवाया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों और आम नागरिकों को समझाइश देते हुए कहा कि वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा सड़क पर अव्यवस्थित रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित ना करें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध और भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

पुलिस प्रशासन की इस कार्यवाही से तहसील कार्यालय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू हुई और आम लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए नियमित निगरानी की मांग भी की है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment