स्कूल में बच्चों व सभी को नशा न करने की शपथ दिलाई
बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया
कोतमा पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत नशे से दूरी है जरूरी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा युवाओं, विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत बदरा सीएम राइज स्कूल में यातायात हाईवे पुलिस एवं समाजसेवी द्वारा छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया
स्कूल के समस्त लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही स्कूल के द्वार एवं सार्वजनिक स्थलों पर बैनर पोस्टर भी लगाए गए। यातायात टीम के आनंद तिवारी ने छात्रों को नशीली वस्तुओं के सेवन से रोकने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया
स्कूल प्रभारी ने बताया नशा केवल व्यक्ति नहीं पूरे समाज को
प्रभावित करता है इससे दूरी रखना नितांत आवश्यक है। नशा मुक्ति समाज बनाने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। नशे से बचे एवं दूसरों को भी जागरूक करें नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है बल्कि सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन को भी बर्बाद कर देता है। समाजसेवीं शिवांश सिंह ने छात्र छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया एवं स्कूल आने जाने के दौरान सड़क किनारे चलते हुए रोड क्रॉसिंग की भी जानकारी दी
जागरूकता अभियान के दौरान आनंद तिवारी, जितेंद्र नरवरिया शिवांश सिंह, एलपी कहांर,जगदीश सिंह, निलेंद्र तिवारी,रमेश केवट, सुरेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे। यातायात प्रभारी विनोद दुबे ने बताए कि अभियान 30 जुलाई तक जारी रहेगा जिसके अंतर्गत विभिन्न स्कूलों सहित शासकीय ऑफिस एवं सार्वजनिक स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे है


















