अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने 30 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

WhatsApp Group Join Now

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने 30 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

 

अनूपपुर 11 नवम्बर 2025/ जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय ने 30 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं को प्राथमिकता में रखते हुए निराकरण समय-सीमा में करना सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के. के. सोनी, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री प्रदीप मोगरे, सभी तहसीलों के तहसीलदारों एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

 

जनसुनवाई में जैतहरी तहसील के वेंकटनगर निवासी श्रीमती सुमित्रा केवट ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, नगरपालिका अनूपपुर के वार्ड क्र. 10 की निवासी श्रीमती संतोषी राठौर ने विधवा पेंशन दिलाए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम जरही निवासी श्री केवल सिंह ने पट्टे में दर्ज नाम में सुधार कराए जाने तथा अन्य आवेदकों ने भूमि का सीमांकन, बटांकन एवं नक्शा तरमीम कराए जाने, समग्र आईडी में सुधार कराए जाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने आदि के संबंध में आवेदन दिए।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment