अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

थाना चचाई पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करने वाले के विरुद्ध की गई कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now

थाना चचाई पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करने वाले के विरुद्ध की गई कार्रवाई

 

 

दिनांक 07/08/25 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक नीले सफेद रंग का महिन्द्रा स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर नं० एम पी 28 ए सी 9244 सोन नदी केल्हौरी से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर विक्रय हेतु लेकर आने वाला है

मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही रात्रि 21.30 बजे की गई तो आरोपी ट्रेक्टर चालक पुलिस टीम को देख कर अंधेरा का फायदा उठाकर ट्रेक्टर ट्राली रेत लोड छोडकर भाग गया उक्त ट्रेक्टर मय ट्रॉली रेत कीमती 353000/- रूपये को मौके से साक्षी गणों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया वापसी पर अज्ञात आरोपी ट्रेक्टर चालक व ट्रैक्टर मालिक के विरूद्ध थाना चचाई में अपराध क्रमांक 219/ 25 धारा 303(2),317 (5) बीएनएस एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया,,

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चचाई सुन्द्रेश सिंह मेरावी ,सउनि० आर एस व्दिवेदी, प्र आर विकास दहायत, प्र आर मोहन सिंह अशोक बर्मन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment